MP News: बैतूल में आज मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन:मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे, यातायात व्यवस्था बदली

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा आज बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगा। दोनों दोपहर 2:40 बजे कोठी बाजार स्थित न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचे . मुख्य कार्यक्रम स्थल पर 2:45 से 2:50 बजे के बीच…

Madhya Pradesh News:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा आज बैतूल में मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगा। दोनों दोपहर 2:40 बजे कोठी बाजार स्थित न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड हेलीपैड पर पहुंचे

.

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर 2:45 से 2:50 बजे के बीच विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण और कन्या पूजन होगा।

जनप्रतिनिधियों के संबोधन का समय तय

2:55 बजे विधायक हेमंत खंडेलवाल केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा का स्वागत करेंगे। 2:56 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत करेंगे। 3:00 बजे से विधायक हेमंत खंडेलवाल और 3:05 बजे से केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का संबोधन होगा।

3:15 बजे मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। 3:18 बजे मेडिकल कॉलेज पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।

इसेक बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन 3:20 से 3:40 बजे तक होगा। इसके बाद 3:40 से 4 बजे तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा जनता को संबोधित करेंगे।

सम्मान समारोह और हितलाभ वितरण

4 बजे से 4:05 बजे तक सम्मान समारोह और हितलाभ वितरण कार्यक्रम होगा। 4:05 से 4:07 बजे तक प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल आभार प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री का हेलीपैड से प्रस्थान 4:10 बजे तय किया गया है।

यातायात व्यवस्था बदली, भारी वाहनों पर रोक

कार्यक्रम को देखते हुए शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। बस, कार और दोपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

MP News in Hindi


Check All Tools