Gajkesari Yog: नए साल में किस राशियों को मिलेगा भाग्य का वरदान?

हर कोई साल 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सभी के मन में यही सवाल है कि आने वाला समय कैसा होगा। क्या इस साल आपके लिए धन लाभ के अवसर आएंगे या फिर किसी कारणवश धन की हानि होगी? कार्य, धन और उन्नति से संबंधित कई सवाल स्वाभाविक रूप से लोगों के…

हर कोई साल 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सभी के मन में यही सवाल है कि आने वाला समय कैसा होगा। क्या इस साल आपके लिए धन लाभ के अवसर आएंगे या फिर किसी कारणवश धन की हानि होगी? कार्य, धन और उन्नति से संबंधित कई सवाल स्वाभाविक रूप से लोगों के मन में उठ रहे हैं। क्या अब चीजें आगे बढ़ेंगी या फिर हमें और इंतजार करना पड़ेगा? ऐसे कई सवालों के जवाब ज्योतिष में मिलते हैं, और हम इसके अनुसार अपनी योजनाएं बनाते हैं। ज्योतिष की मान्यता के अनुसार, 2026 की शुरुआत कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ संकेत लेकर आ रही है। 02 जनवरी को गजकेसरी योग का निर्माण होना है, जो राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। गजकेसरी योग को विकास, पहचान और आर्थिक स्थिरता के लिए शुभ माना जाता है। आइए, ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानते हैं कि नए साल में आने वाला यह गजकेसरी योग किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन राशियों के लिए अपार धन लाभ के योग बन सकते हैं।

वृषभ राशि पर गजकेसरी योग का प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों के लिए 2026 की शुरुआत स्थिरता लेकर आएगी। इस दौरान आर्थिक मामलों में सुधार संभव है, और काम तथा व्यवसाय में विकास के कई अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय लाभदायक साबित हो सकता है, और उन्हें पदोन्नति भी मिल सकती है। इस अवधि में आपको जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप उनमें सफल होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो इस दौरान आपके लिए लाभ के अवसर खुल सकते हैं। यदि आप पार्टनरशिप में कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए लाभकारी हो सकता है। गजकेसरी योग वृषभ राशि के लिए शुभ संकेत दे रहा है, और इस दौरान आप पुराने कर्ज से मुक्ति भी पा सकते हैं।

gajkesari yog effect

मिथुन राशि पर गजकेसरी योग का प्रभाव

साल की शुरुआत में गजकेसरी योग मिथुन राशि के लोगों के लिए सकारात्मक लाभ का संकेत दे सकता है। इस दौरान आपको करियर में लाभ हो सकता है और आपके वर्तमान नौकरी में प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। यह अवधि आपके लिए करियर के लिहाज से विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकती है। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, तो यह समय आपके लिए नई नौकरी के अवसर लेकर आ सकता है। जनवरी से मार्च के बीच आपकी पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी मुनाफा हो सकता है, विशेषकर कपड़ा व्यापारियों के लिए गजकेसरी योग अत्यंत शुभ साबित हो सकता है। इसके अलावा, यदि आप जल्दी शादी की योजना बना रहे हैं, तो इस समय आपके लिए अच्छा साथी मिल सकता है।

gajkesari yog ke effects

तुला राशि पर गजकेसरी योग का प्रभाव

तुला राशि के लोगों के लिए नया साल नई ऊर्जा और अवसर लेकर आने वाला है। इस दौरान आपको सभी क्षेत्रों में लाभ होने की संभावना है। गजकेसरी योग का प्रभाव आपके भाग्य को मजबूत करेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। आपके कार्यस्थल पर नए अवसर मिलने से आपकी प्रतिष्ठा और पहचान बढ़ सकती है, वहीं व्यवसाय में भी बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान आपका कोई पुराना निवेश भी आपको लाभ दे सकता है। जो कार्य लंबे समय से अटके थे, वे भी साल की शुरुआत में ही पूरे हो सकते हैं।

यदि आपकी राशि इनमें से है, तो आपके लिए नया साल बहुत शुभ संकेत लेकर आ रहा है और इस दौरान आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Images: Shutterstock.com



Kapil Sharma

Kapil Sharma has worked as a journalist in Jagran New Media and Amar Ujala. Before starting his innings with Khabar 24 Live, he has served in many media organizations including Republic Bharat.

View All Posts →

Check All Tools