23 दिसंबर 2025, मंगलवार का दिन पंचांग और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जिसे मां गौरी की उपासना के लिए जाना जाता है। मां गौरी, जो आरोग्य और पारिवारिक सौहार्द की देवी मानी जाती हैं, इस तिथि में जन्मे लोगों को अच्छे स्वास्थ्य और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए उनकी पूजा करने का संकेत देती हैं। इस दिन का महत्व विशेष प्रयासों को प्रेरित करता है, जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होते हैं।
आज का दिन और भी खास है क्योंकि यह श्रवण नक्षत्र में मनाया जा रहा है। साथ ही, यह मंगलवार है, जो मंगल ग्रह को समर्पित होता है। मंगल ग्रह साहस, पराक्रम और निर्णय शक्ति का कारक ग्रह माना जाता है। इस दिन व्यक्ति को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का संकेत मिलता है। इसके अलावा, आज का दिन हनुमान जी और कुबेर महाराज को समर्पित है, क्योंकि तृतीया तिथि के स्वामी कुबेर हैं। ऐसे में आइए जानते हैं एमपी, छिंदवाड़ा के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग।
आज का अशुभ मुहूर्त 23 दिसंबर 2025
| मुहूर्त नाम | मुहूर्त समय |
| राहु काल | दोपहर 02:49 से 04:10 बजे तक |
| यमगंड | सुबह 09:28 से 10:48 बजे तक |
| गुलिक काल | दोपहर 12:09 से 01:29 बजे तक |

आज व्रत और त्योहार 23 दिसंबर 2025
यह तिथि ‘जया’ के नाम से भी जानी जाती है, जो सेना, मुकदमेबाजी, वाहन खरीदने और कलात्मक कार्यों जैसे गायन और नृत्य के लिए शुभ मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तृतीया तिथि पर भगवान शिव की पूजा करना वर्जित है? इस दिन भगवान शिव क्रीड़ा में लिप्त होते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि मंगलवार के दिन तृतीया तिथि हो, तो यह सिद्ध योग का निर्माण करता है, जिससे वाहन खरीदना विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।
मंगलवार का दिन मां दुर्गा, हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित होता है। मंगल ग्रह सहस ऊर्जा या आत्मबल का प्रतीक है, और मां दुर्गा तथा हनुमान जी भी शक्ति के प्रतीक हैं। इस दिन किए गए उपाय व्यक्ति को साहस और ऊर्जा प्रदान करते हैं। यदि संभव हो, तो आज का दिन व्रत रखें, अपने आचरण को शुद्ध रखें और निर्बल लोगों की मदद करें। शारीरिक व्यायाम को प्राथमिकता दें और हनुमान मंदिर या देवी जी के मंदिर में जरूरतमंद लोगों को दान करें।
आज का उपाय 23 दिसंबर 2025
आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में हनुमान चालीसा का 108 पाठ करना चाहिए या फिर सुंदरकांड का एक पाठ करना चाहिए। जिन लोगों को कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें इससे छुटकारा मिलेगा और हनुमान जी की असीम कृपा प्राप्त होगी। देवी जी की आराधना के लिए श्री सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना भी लाभकारी रहेगा, क्योंकि इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। आज देवी मंदिर में गुड़हल का फूल अर्पित करने से विवाह में मनवांछित वर या कन्या की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही, जो लोग स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं, उन्हें भी इसका लाभ होगा।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो कृपया इसे साझा करें। इसी तरह की अन्य जानकारियों के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
image credit: herzindagi






