Training Camp: बेगूसराय में एनसीसी का 10 दिनों का आयोजन, 500 कैडेट्स को मिली ट्रेनिंग

बिहार के बरौनी कैंप में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। बिहार के बरौनी कैंप में भारतीय सेना की एनसीसी के चार बिहार बटालियन के तत्वाधान में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-XVII) का आज भव्य समापन हुआ। इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों के लगभग 500…

बिहार के बरौनी कैंप में एनसीसी का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल छात्राएं।

बिहार के बरौनी कैंप में भारतीय सेना की एनसीसी के चार बिहार बटालियन के तत्वाधान में आयोजित 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-XVII) का आज भव्य समापन हुआ। इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों और कॉलेजों के लगभग 500 कैडेट्स ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें केवल सैन्य प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का अवसर मिला।

इस कठिन प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स को आगामी ए, बी और सी सर्टिफिकेट परीक्षाओं के लिए तैयार करना था। 10 दिन के इस शिविर में कैडेट्स ने ड्रिल, फायरिंग, मैप रीडिंग (MR), फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट (FC/BC) का गहन अभ्यास किया।

खेलकूद के क्षेत्र में वॉलीबॉल और बैडमिंटन के मुकाबलों में भी कैडेटों ने अपना दमखम दिखाया।

शारीरिक और बौद्धिक विकास के लिए आयोजित प्रतियोगिताएं

इस दौरान, कैडेट्स की शारीरिक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी बौद्धिक क्षमता को भी विकसित करने के लिए पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने कौशल का प्रदर्शन किया। खेलकूद के क्षेत्र में भी कैडेट्स ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन के मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखाई।

समापन समारोह में कैडेट्स को प्रेरणा दी गई

अनुशासन सर्वांगीण विकास का आधार है- लेफ्टिनेंट कर्नल

समापन समारोह में कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल विकास मंडल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता की भावना से ही टीम वर्क और अनुशासन का विकास होता है, जो भविष्य में सफलता के लिए आवश्यक होता है। उन्होंने कहा, “आप राष्ट्र के भविष्य हैं, और आपका प्रत्येक कदम देश सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए।” उन्होंने सभी कैडेट्स को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी।

कार्यक्रम में शामिल छात्रों को उनके शारीरिक और बौद्धिक विकास को बढ़ाने की ट्रेनिंग दी गई।

सूबेदार मेजर ने बच्चों को राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया

इस अवसर पर सूबेदार मेजर शीतल सिंह ने युवाओं को राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। समापन समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन के बाद कैडेट्स ने सतयुग, त्रेता और द्वापर युग की थीम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। “अपना बिहार” थीम पर आधारित लोक नृत्य और रिदम योगा कार्यक्रम इस सांस्कृतिक उत्सव के मुख्य आकर्षण रहे।

कार्यक्रम का संचालन एएनओ अमृत कुमार ने किया। शिविर को सफल बनाने में लेफ्टिनेंट शबनम भारती, अखिलेश कुमार सिंह, लवली कुमारी, अमृत कुमार, सीटीओ पूनमा कुमारी, सिद्धेश्वर पासवान, प्रान्तो मंडल और जीसीआई पुष्पा कुमारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी कैडेट्स को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Bihar News in Hindi



Kapil Sharma

Kapil Sharma has worked as a journalist in Jagran New Media and Amar Ujala. Before starting his innings with Khabar 24 Live, he has served in many media organizations including Republic Bharat.

View All Posts →

Check All Tools